पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम वंडाकमालपुर में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई हुई थी उसी समय वह छत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर तहसीलदार को मामले की जांच सौंप दी है।
महिला के पति बृजेश कोली ने बताया कि उसकी परिवार में पत्नी सहित तीन सदस्य हैं। शनिवार की शाम वह अपने खेत पर गया हुआ था और मां लाडो बाई मजदूरी पर गई हुई थी। उसकी पत्नी अनसुईया (28) शाम के समय छत पर कपड़े सुखाने गई और वह नीचे गिर गई।
महिला के छत से गिर जाने की सूचना पड़ोसियों ने उसके पति को दी। जिस पर पति खेत से भागकर घर आया और गंभीर अवस्था में घायल अपनी पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे अस्पताल रैफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच तहसीलदार को सौंप दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।