अधिवक्ता विश्वकर्मा पर हुए हमले को लेकर अभिभाषकों ने सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज जिला एवं सत्र न्यायलय शिवपुरी में बीते रोज भोपाल अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता अशोक विश्वकर्मा पर हुए हमले को लेकर ज्ञापान सौंपा। साथ ही रीवा अधिवक्ता संघ अपनी मांगों को लेकर विगत चार माह से हडताल पर है परंतु आज तक माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उनकी मांगों पर कोई भी विचार नहीं किया। ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं पे बताया है समय-समय पर अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की वह भी आज तक पूरी नहीं हुई ह। 

इस दौरान जिला अभिभाषक संघ के शिवपुरी जिलाध्यक्ष स्वरूप नारायण भान, वरिष्ठ अभिभाषक विजय तिवारी,शैलेन्द्र समाधिया, राजेश श्योराजण जाट,सचिव सुनील भुगड़ा,संयुुक्त सचिव प्रशांत शर्मा,कोषाध्यक्ष भरत ओझा सहित दो दर्जन के लगभग अभिभाषक उपस्थिति थे। 

अभिभाषकों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन 
करेरा के समस्त अभिभाषक संघ द्वारा करेरा एसडीएम को ज्ञापन दीया एवं प्रतिवाद दिवस मनाया गया  पूर्णता कामकाज बंद रखा गया जिससे किसानो एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा आज करेरा अभिभाषक संघ द्वारा कामकाज बंद पूरी तरह से सफल रहा जिला अधिवक्ता संघ भोपाल के सदस्य अधिवक्ता अशोक विश्वकर्मा के साथ 7 दिसम्बर को भोपाल में तीन गुंडों ने मिलकर एडवोकेट यूनिफार्म पहले वकील के साथ पेट्रोल पंप पर पूरी तरह से मारपीट की एवं रीवा के अभिभाषक 4 माह से हड़ताल पर हैं। 

लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया और घटनाओं से मध्य प्रदेश राज्य का समस्त अभिवक्ता समुदाय आक्रोशित है उच्च न्यालय द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश शासन से अधिवक्ताओं के संरक्षण हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप पेस हेतू आदेशित किया इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश शासन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट संबंध में सचमुच कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रतिवाद दिवस मनाया यह प्रतिवाद दिवस पूर्ण शांति से मनाया गया एवं कामकाज पूर्णता बंद रखा गया ज्ञापन देते हुए महेंद्र सिंह सिकरवार अध्यक्ष हर्षवर्धन दुबे उपाध्यक्ष अतुल भार्गव कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता सचिव प्रदीप जोशी सह सचिव उमेश शर्मा पुस्तकालय अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विजेंद्र शर्मा बलराम यादव बृजेश शर्मा लोकेंद्र यादव बृजेश श्रीवास्तव पंकज शर्मा धनंजय पांडे ब्रज मोहन गुप्ता मुकेश तिवारी आदि अभिभाषक शामिल थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!