घर से मजदूरी करने निकले युवक की रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली कुचली हुई लाश

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में आज तडक़े एक युवक का शव पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने कुचला हुआ पड़ा मिला। जिसकी खोजबीन करते उसके परिजन वहां पहुंचे और तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी मृतक कल अपने घर से मजदूरी करने निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर वापिस नहीं लौटा। मृतक के शरीर पर पहियों के निशान हैं। इस कारण मामला एक्सीडेंट का होने के कारण पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ भादवि की धारा 304 के तहत  प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

मृतक रामसिंह पुत्र रामस्वरूप परिहार निवासी सिंहनिवास कल फोरलाइन पर मजदूरी करने के लिए घर से कहकर निकला था, लेकिन रात तक वह घर नहीं पहुंचा तब मृतक के परिजन रात भर उसे खोजते रहे और रात्रि 2:30 बजे के लगभग रेलवे क्रॉसिंग के आगे स्थिति पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक कुचली हुई लाश पड़ी मिली।

जिसके पेट पर से कोई भारी वाहन गुजरा हुआ प्रतीत हो रहा था। परिजनों ने उसका चेहरा देखा तो वह रामसिंह था। तुरंत ही परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पीएम हाउस भिजवा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!