बच्चों को दिखाई जाएगी मनोरंजन से भरपूर मूवी SORRY DADY

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ज्ञानबर्धक एवं मनोरंजन से भरपूर बालफिल्म 'सॉरी डेडी 23 नवम्बर से 30 नवम्बर 2017 तक जयदुर्गा टॉकिज एवं शिवमंदिर टॉकिज शिवपुरी में प्रदर्शित की जाएगी। जिले के शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के छात्र-छात्राएं को यह बाल फिल्म देखना स्वैच्छिक रहेगी। 

फिल्म की टिकट 20 रूपए प्रति छात्र रखी गई है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो बाल फिल्म देखना चाहते है प्रति छात्र 20 रूपए मान से संबंधित संस्था के प्राचार्य राशि एकत्रित कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी में 22 नवम्बर 2017 तक जमा कर फिल्म के टिकिट प्राप्त कर सकते है। 

कलेक्टर तरूण राठी ने सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्यों को फिल्म प्रदर्शन के समय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा, अप्रिय घटना घटित न हो इस बात का ध्यान एवं सावधानी रखने के निर्देश दिए है। विद्यार्थियों का फिल्म देखना स्वैच्छिक रखा गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!