कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस कस्बे में पोस्ट ऑफिस के पास युवक के घर से चोरों ने बीती रात्रि एक बाईक को निशाना बनाकर पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़त ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सौरव श्रीवास्तव पुत्र वीरेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष निवासी पोस्ट ऑफिस के पास अपने घर पर अपनी बाईक क्रमांक एमपी 33 एमएन 1130खड़ी कर खाना खाने चले गए थे। जब खाना खाकर बाहर देखा तो बाईक नहीं थी। हर संभब जगह बाईक की तलाशी ली परंतु बाईक नहीं मिली तो पीडि़त ने इस मामले की शिकायत कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।