जेल में ड्यूटी पर गया जेल प्रहरी 10 दिन से लापता | KOLARAS NEWS

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस जेल में पदस्थ एक जेल प्रहरी बीते 10 दिन से लापता है। उक्त आरक्षक दस दिन पहले जेल में ड्यूटी पर गया हुआ था। इस बात की शिकायत प्रहरी की पत्नि ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर गुमसुदगी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार कोलारस उप जेल में पदस्थ जेल प्रहरी अमर लोखट पुत्र प्रकाश लोखट उम्र 30 वर्ष निवासी जेल परिसर कोलारस बीते 10 नबंबर को घर से ड्यूटी की कहकर गया। रात्रि में 10 बजे से सुबह 4 बजे तक ड्यूटी करने के बाद जेल प्रहरी घर नहीं लौटा। 

जेल प्रहरी के परिजनों ने हर संभब जगह उसे तलाशा। जब नहीं मिला तो इस बात की शिकायत प्रहरी की पत्नि रानी लोखट ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने प्रहरी की पत्नि की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!