शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आईटीव्हीपी गेट के सामने एबी रोड शिवपुरी पर बाइक सवार दंपत्ति में मैजिक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गणेश पुत्र प्रकाश जाटव निवासी छोटा लुहारपुरा पुरानी शिवपुरी मंगलवार को अपनी पत्नी व बच्चे के साथ किसी काम से जा रहे थे तभी आईटीव्हीपी गेट के सामने एबी रोड पर पीछे से आ रहे टाटा मैजिक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार दंपत्ति नीचे गिरकर घायल हो गए। मैजिक चालक घटना के बाद वाहन सहित भाग गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।