शिवपुरी। जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डाडेखिरक में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार रामजीलाल पुत्र शत्रुघ्र गुर्जर निवासी ग्राम डाडेखिरक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम जब वह अपने घर जा रहा था तभी गांव के ही रहने वाले दिलीप, रामनिवास, सुनील गुर्जर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब युवक ने उसे गालियां देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। रास्ता रोककर तीन युवको ने एक को पीटा, मामला दर्ज
11/22/2017
0
शिवपुरी। जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डाडेखिरक में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार रामजीलाल पुत्र शत्रुघ्र गुर्जर निवासी ग्राम डाडेखिरक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम जब वह अपने घर जा रहा था तभी गांव के ही रहने वाले दिलीप, रामनिवास, सुनील गुर्जर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब युवक ने उसे गालियां देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।