शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कांकर में खाना बनाने को लेकर जेठ व जेठानी ने देवरानी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दीपा पत्नी गिर्राज गोस्वामी (24) निवासी कांकर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार को शाम के समय वह घर पर खाना बना रही थी उसी समय उसकी जेठानी मनीषा पत्नी लखन गोस्वामी आई और उससे विवाद करने लगी।
जब उसने विवाद का कारण पूछा तो जेठानी उसके साथ गाली-गलौंज करने लगी। विवाद होता देख जेठ भी मौके पर आ गया और दोनों ने मिलकर देवरानी की मारपीट कर दी। घटना के समय महिला का पति बाहर गया हुआ था जब वह वापस आया तो उसने अपने साथ घटित हुए सारे घटनाक्रम के बारे में पति को बताया जिसके बाद थाने में केस दर्ज करवाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।