शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले राईन मार्केट के पास बड़ौदी शिवपुरी पर एक मैजिक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए घर जा रहे बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सईसपुरा के रहने वाले आरिफ पुत्र फरीद खान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 9 नवंबर को रात 6 बजे के करीब वह बड़ौदी से शिवपुरी आ रहा था तभी राइन मार्केट के पास बड़ौदी के पास एक टाटा मैजिक के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद मैजिक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घायल हुए युवक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के बाद उसने सोमवार को थाने में केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।