करैरा। जिले के करैैरा थाना क्षेत्र ग्राम छिरारी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपीयों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट करते हुए मैजिक के कांच तोड़ दिए। इस बात की शिकायत युवक ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने मैजिक चालक की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जितेन्द्र पुत्र थानाराम जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी छिरारी करैरा से अपने गांव अपनी मैजिक बाहन से जा रहा था। तभी चंदन सिंह के घर के सामने बृजेश रावत पुत्र उत्तम सिंह रावत निवासी छिरारी ने जितेन्द्र को रोककर पुरानी रंजिश पर से विबाद करने लगा। जब जितेन्द्र ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी।
इतना ही नहीं इस मारपीट के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो युवक ने मैजिक बाहन में पत्थर मार दिए। जिससे मैजिक बाहन के कांच टूट गए। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 341,323,294,506,427 ताहि एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।