रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर जब्त | BADARWAS NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रिजौदी में सोमवार रात पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन कर ले जाते हुए दो ट्रेक्टर जब्त किए। पुलिस ने इन ट्रेक्टरों को जप्त कराकर थाने में रखबा दिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पीपी मुदगल ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सिल नदी से रेत का अवैध तरीके से खनन कर ट्रेक्टरों से परिवहन कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया जहां से रिजौदी गांव पर पुलिस ने चैकिंग लगाई और रेत भरकर ला रहे ट्रेक्टरों को रोककर चालकों से रेत संबंधित कागजात मांगे जो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों टे्रक्टरों को जब्त कर थाने में रखवा दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!