बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बामौर में खेत पर लगी तार फेंसिंग को गांव के ही युवक ने काट दिया जब खेत मालिक ने उसे ऐसा करने से मना किया तो गाली-गलौज कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में देवेन्द्र पुत्र रामवीर केवट (23) निवासी बामौर ने बताया कि सोमवार को शाम के समय गांव का रहने वाला होतम जाटव खेत पर लगी तारफेंसिंग को काट रहा था जब उसे तार फेंसिंग काटने से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे कुल्हाड़ी उसके सिर में जा लगी और वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। तार फेंसिंग काटने को लेकर मार दी कुल्हाड़ी | BADARWAS NEWS
11/21/2017
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बामौर में खेत पर लगी तार फेंसिंग को गांव के ही युवक ने काट दिया जब खेत मालिक ने उसे ऐसा करने से मना किया तो गाली-गलौज कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में देवेन्द्र पुत्र रामवीर केवट (23) निवासी बामौर ने बताया कि सोमवार को शाम के समय गांव का रहने वाला होतम जाटव खेत पर लगी तारफेंसिंग को काट रहा था जब उसे तार फेंसिंग काटने से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे कुल्हाड़ी उसके सिर में जा लगी और वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।