तोमर ठाबा में तोड़फोड़, संचालक को पीटा | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाड़ा थाने से आ रही है जहां एक ठाबा संचालक के साथ ड्रायवर और उनके साथियों ने मिलकर मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। उसके बाद ठाबा संचालक ने ड्रायवर और उनके साथियों के साथ भी मारपीट कर दी। जिससे ड्रायवर के साथ में गंभीर चोटे आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मोहर सिंह पुत्र गोविंदा धाकड़ उम्र 35 वर्ष निवासी गोपालपुर भानगढ़ पर तोमर ठाबे का संचालन करता हैै। बीते रोज जब वह अपने ठाबे पर बैठा हुआ था तभी दशरथ रावत अपने साथी बंटी रावत निवासी करसैना और रिंकें रावत निवासी मुडखेड़ा के साथ खाना खाने ठाबे पर जा पहुंचा। 

खाना खाने के दौरान शराब के नशें में दोनों में विबाद हो गया। इसी बिवाद के चलते तीनों ने एकराय होकर होटल संचालक के साथ मारपीट कर होटल में तोडफ़ोड़ कर दी। इस मारपीट के बाद होटल संचालक ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त ड्रायवर और साथियों के साथ मारपीट कर दी। 

इस बात की शिकायत दोनों पक्षों ने सुभाषपुरा में की। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!