पोहरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम देहदे मोड़ पर बालाजी बस ने एक बाईक सबार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर से श्योपुर जा रही बालाजी बस क्रमांक एमपी 07 पी 0136 के चालक ने तेजी और लापरवाही से बस को चलाते हुए सामने से रहे बाईक सबार को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सबार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही छर्च थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि इस घटना में मृतक विजय सिंह पुत्र श्रीचंद कूनों नदी से मछली पकड़कर लौट रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बालाजी बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।