नग्न होकर नाबालिग लड़के लड़कियों से मसाज करवाता था बाबा | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले एक मंदिर के बाबा स्थानीय नाबालिग बच्चों के साथ अपनी कुटिया में ले जाकर अश्लील हरकते करता था। आज स्थानीय श्रद्धालुओं ने बाबा को रगें हाथो पकड लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार किड्स गार्डन स्कूल के पास स्थित ठाकुर बाबा के मंदिर पर कमलेश नित्यांनद बाबा उम्र लगभग 50 वर्ष पिछले 1 वर्ष से रह रहा था। उक्त बाबा इस मंदिर पर आने वाले नाबालिग बच्चों को प्रसाद के बहाने अपनी कुटिया में बुलाकर नग्न होकर अपनी मालिश करता था। 

जानकारी आ रही है कि आरोपी बाबा ने नाबालिग बच्चों के मासूम मन में तंत्र मंच का डर बिठा देता था। बाबा ने बच्चों से कहा कि तुम मेरा कहा नही मना तो में तुम्हें अपने मंत्र से भस्म कर दूंगा। बच्चो ने कैमरे के आगे मीडिया को बताया कि आरोपी बाबा पिछले कुछ माह से प्रसाद के बहाने हम बच्चो को बुलाता था और नंगा होकर हमसे अपनी मालिश करवाता था। हमारे साथ आने वाली लडकियों के साथ अश्लील हरकते करता था। 

हमसे कहता था कि अगर तुम मेरा कहना नही मानते तो मै तुम्हें अपने मंत्र से भस्म कर दूंगा। बताया जा रहा है कि इन्ही पीडि़त बच्चो में से किसी ने अपने घर इस बाबा की पूरी जानकारी दी। जैसे ही आज बाबा ने अपनी कुटिया में बच्चो को बुलाया और नग्न होकर अपनी करतूत चालू कर दी तो स्थानीय निवासियों ने बाबा को नग्न हालत में धर दबौचा। आक्रोशित निवासियो ने इस सेक्सी बाबा की जमकर कुटाई दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस सेक्सी बाबा को हिरासत में ले लिया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!