यातायात पुलिस के आरक्षक को ठेले वालों ने पीटा, मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के माधव चौक चौराहे पर बीते रोज यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पहुंचे यातायात थाने के आरक्षक के साथ ठेले वालों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत आरक्षक ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरक्षक की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज यातायात थाने का आरक्षक नं 734  छोटेलाल पुत्र कमलेश डण्डोतिया उम्र 24 साल अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लगा हुआ था। तभी आरक्षक को एक ठेला सड़क पर लगा हुआ दिखाई दिया। जिसपर आरक्षक छोटेलाल ने ठेले वाले से उक्त ठेले को हटाने की बात कही। 

इस पर ठेले वाला राजू खटीक आरक्षक से विवाद करने लगा। जब आरक्षक ने उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपने साथी राकेश खटीक के साथ मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत आरक्षक ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!