पंचकल्याणक महोत्सव से धर्म प्रभावना के लिए निकली विशाल बाइक रैली | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सेसई (नौगजा) पंचकल्याणक महामहोत्सव के पूर्व महती धर्म प्रभावना के लिए शिवपुरी में बुधवार को सुबह विशाल बाइक रैली निकाली गई, यह रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पाश्र्वनाथ जिनालय छत्री मंदिर पर समाप्त हुई, जहां से श्रीजी की रथ यात्रा अतिशय क्षेत्र सेसई जी के लिए शुरु हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 23 से 29 नवंबर तक आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सेसई जी (नौगजा) में आयोजित किया जा रहा है। 

जिसके लिए आज बुधवार को श्रीजी की प्रतिमाएं भव्य रथयात्रा के साथ सेसई तक ले जाई गई। इस रथ यात्रा से पहले महावीर जिनालय से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली गुरुद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, होती हुई सदर बाजार से चंद्रप्रभु जिनालय निचला बाजार पहुंची वहां से यह कस्टम गेट से वापस आकर आर्य समाज रोड़, न्यू ब्लॉक होती हुई हंस बिल्डिंग के सामने से एबी रोड़ होती हुई माधवचौक पर आई। 

जहां से आदिनाथ जिनालय के दर्शन उपरांत विष्णु मंदिर के सामने से पुरानी शिवपुरी रोड़ होते हुए श्री पाश्र्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी पहुंची। इसके बाद पुरानी शिवपुरी रोड़ से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय छत्री मंदिर पर आकर यह बाइक रैली समाप्त हुई और श्रीजी की रथयात्रा बाइक रैली के साथ यहां से 13 किलोमीटर दूर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सेसई पहुंची।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!