शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान के दौरान चैकिंग कर रहे आरक्षक में बाइक सवारों ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया लेकिन उनको वहां अन्य मौजूद आरक्षकों ने पकड़ लिया। मामले में आरक्षक मनीष पचौरी पुत्र धीनराम पचौरी छोटा लुहारपुरा ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली गेट के सामने एबी रोड पर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे।
जिन्हें रोकने के लिए जब आरक्षक संतोष जाटव ने हाथ दिखाया तो बाइक सवारों ने बाइक न रोकते हुए तेजी से चला दी तथा आरक्षक संतोष में टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भागने के प्रयास में थे लेकिन वहां मौजूद अन्य आरक्षकों ने उन्हें रोक लिया और केस दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।