शिवपुरी। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के पिता अमरसिंह सेंगर का कल रात 12 बजे आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास एसपी कोठी के पीछे हाथी खाना शिवपुरी से निकाली गई और अंतिम संस्कार मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और पत्रकारगण शामिल थे। दिवंगत अमरसिंह सेंगर के तीन पुत्र जगमोहन सिंह सेंंगर, रामनरेश सिंह सेंगर और रामलखन सिंह सेंगर हैं। उनके निधन पर अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।