रेत का अवैध परिवहन करते पांच डंपर पकड़े गए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सुरवाया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच डंपरों को पकड़ लिया है। डंपर चालकों के पास रेत की वैधानिकता के संबंध में कोई कागजात नहीं थे। 

पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पांच डंपर झांसी रूट से शिवपुरी की ओर आ रहे हैं जिस पर सुरवाया थाना प्रभारी ने एसडीओपी करैरा बद्रीप्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में हाईवे पर चैकिंग प्वाइंट लगा दिया। 

चैकिंग प्वाइंट लगते ही पांचों डंपर पुलिस की पकड़ में आ गए जिनके नम्बर है डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 14456, एमपी 33 एच 1519, एमपी 07 जीए 4222, एमपी 33 एच 1535 और एमपी 33 एच 2004। सभी डंपर चालकों से रॉयल्टी मांगी गई, लेकिन चालक रॉयल्टी को उपलब्ध नहीं करा पाए। डंपर की जब्ती कर उन्हें खनिज विभाग को सौंप दिया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!