कोलारस पुलिस के गाल पर चोरों ने मारा तमाचा, दुकानों के ताले तोडकर नगदी और लेपटॉप चुरा ले गए

NEWS ROOM
0
कोलारस। बीती रात्रि कोलारस पुलिस की गश्त व्यवस्था पर चोरों ने उस समय सवालियां निशान लगा दिया जब रात्रि में चारों ने मेन मार्केट में दुकानों को निशाना बनाकर एक के बाद एक चार घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें से चोर तीन लैपटॉप और दो दुकानों से लगभग 4 हजार रुपए ले चोरी कर लिए है।

जानकारी के अनुसार कोलारस के जगतपुर रोड पर स्थित चार दुकानों के ताले चोरों  ने चटका दिए। सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने इस रोड पर स्थित बालाजी दुकान से दो लैपटॉप चोरी कर ले गए। वहीं कमला कंप्यूटर से एक लैपटॉप, न्यू धाकड़ कंप्यूटर दुकान से 3 हजार व सद्गुरू कंप्यूटर से 2 हजार रुपए चोरी कर ले गए। 

बताया गया है कि कोलारस का यह सबसे अधिक पॉर्श इलाका है यहां लगभग 24 घंटे लोगों व वाहनों की आवाजाही रहती है फिर भी यहां से चार दुकानों के ताले तोडक़र चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक वहां आए तो पता चला कि उनकी दुकान से चोरी हो गई है जिसके बाद यह जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर जांच-पड़ताल करने पहुंच गई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!