BF के लिए पति को तलाक दिया, उसने 5 साल यूज़ किया और छोड़ दिया

Updesh Awasthee
0
आलमनगर (रत्नागिरी) में रहने वाली 24 साल की पीड़िता की शादी साल 2014 में पिपलानी में हुई थी। उसके घर के पास ही अब्दुल आमिर की कबाड़ की दुकान थी। 2015 में आमिर की पहचान महिला के पति से हुई। जिसके बाद आरोपी ने महिला के पति से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उनके घर आने-जाने लगा। महिला के मुताबिक इसी बीच उसका पति से विवाद हो गया। जिसकी जानकारी आमिर को लगी तो वह उसे जहांगीराबाद इलाके में डी-मार्ट शॉपिंग मॉल ले गया। वहां उससे 20 हजार रुपए लिए और जाली दस्तावेज बनवाकर पति से तलाक करा दिया।

आमिर ने खुद को अविविवाहित बताते हुए उससे निकाह का वादा किया और उसे अपने साथ रहने के लिए मना लिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। कई साल साथ रहने के बाद 6 महीने पहले महिला ने दबाव डाल आमिर से शादी करने का कहा तो वह इस्लाम धर्म अपनाने की बात कहने लगा। विरोध करने पर वह उसे घर के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा देता था। महिला ने शुक्रवार को पड़ोसियों की मदद से ताला खुलवाया और पिपलानी थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

1 बेटा पहले पति से, दूसरा आमिर का
महिला ने बताया कि पहले पति से उसका एक पांच साल का बेटा है, जबकि दूसरा बेटा आमिर से हुआ है। वह पहले वाले बेटे का खतना कराने का दबाव बना रहा था। नाम भी वह इस्लाम के मुताबिक रखना चाहता था। विरोध करने पर मारपीट करता था और उसके साथ अननेचुरल सेक्स भी करता था।

FD तुड़वाकर निकाल लिया सारा पैसा
महिला ने बताया कि उसने तीन लाख रुपए की एफडी करा रखी थी। आरोपी ने इसे तुड़वाकर पूरा पैसा अपने धंधे में लगा दिया। आरोपी कई बार उसकी बचत का पैसा भी ले जा चुका है। महिला ने बताया कि अब्दुल शादीशुदा था। उसकी पत्नी ने भी हाल ही में महिला को धमकाया था। एफआईआर की जानकारी लगने के बाद आमिर का परिवार उसे धमकी दे रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!