BF के इंतजार में GF ने सुसाइड कर लिया, भाग कर शादी करने वाले थे- LOVE STORY

NEWS ROOM
0
शिवपुरी।
 शिवपुरी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रेमी के साथ भगाकर शादी करने वाली प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है प्रेमी और प्रेमिका के बीच बातचीत हुई थी। दोनों ने योजना बनाई थी कि भागकर शादी कर लेंगे। इसके लिए प्रेमिका ने अपने हाथों में मेहंदी भी रचा रखी थी। लेकिन जब प्रेमी ने भागकर शादी रचाने से मना कर दिया तो शुक्रवार सुबह युवती ने फांसी लगा ली। घटना के दौरान युवती के माता-पिता घर से बाहर गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शहर के फिजिकल इलाके के संजय कॉलोनी की रहने वाली 22 साल की रेणु राठौर का कपिल नाम के लड़के से अफेयर चल रहा था। परिवार को भी इस बारे में जानकारी थी। युवती के पिता ने बताया उसे कई बार समझाया था, लेकिन युवती ने साफ कर दिया था कि वह कपिल से शादी करेगी। इसके बाद युवती के पिता ने युवक के पिता से बात की। लेकिन जाति-पांत के चलते वह शादी के लिए राजी नहीं हुए। 

बताया जाता है कि इसके बाद कपिल और रेणु ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया था। दोनों शनिवार को शादी करने वाले थे। लेकिन जब प्रेमिका रेणु ने प्रेमी कपिल से भागने की बातचीत की तो उसने दो-तीन दिन में भाग कर शादी करने की बात कहकर टाल दिया।प्रेमी की बात से आहत होकर रेणु ने घर में बनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!