BF के साथ खटिया पर थी बिटिया, तभी मम्मी की नींद खुल गई

0
भोपाल में गुनगा इलाके में एक महिला ने रात करीब 12:00 बजे अपने घर में अपनी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आईपीसी के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ संबंध स्थापित करना अपराध है, फिर चाहे उसकी सहमति ही क्यों ना हो। पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। लव स्टोरी का अगला एपिसोड जमानत के बाद शुरू होगा। 

जानकारी के मुताबिक, नामदारपुरा गांव में रहने वाली लड़की स्कूली छात्रा है। वह पास के गांव कलारा में पढ़ने जाती थी। इस बीच गांव के रहने वाले भूपेन्द्र उर्फ राहुल से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। यह बात लड़की के परिवार को पता चली। इस पर उन्होंने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। 

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 7 जून की रात वह घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 12 बजे राहुल उसके घर पहुंचा। उसने लड़की को हाथ पकड़कर घसीटते हुए कमरे में ले गया। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया। तभी कमरे के पास ही सो रही लड़की की मां को बेटी की आवाज सुनाई पड़ी। वह दरवाजे के बीच गैप में झांककर देखा तो राहुल बेटी के साथ आपत्ति जनक हालत में मिला। 

मां ने शोर मचा लड़की को उससे अलग किया। तभी आरोपी मौका पाकर भाग निकला। दूसरे दिन थाने आकर लड़की ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। लड़की ने बताया कि भूपेन्द्र पिछले 1 महीने में उसके साथ 3-4 बार संबंध बना चुका है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए लड़की चुप रही। 7 जून को आरोपी ने लड़की को फिर से धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी बेरोजगार है। उसका परिवार खेती-किसानी करता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!