BF के साथ इंटीमेट हुई लड़की का लाइव टेलीकास्ट, सगाई टूटी, FIR दर्ज

0
ग्वालियर के रॉक्सी पुल स्थित एक होटल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंटिमेट हुई 17 साल की लड़की का लाइव टेलीकास्ट हो गया। खुद बॉयफ्रेंड ने अपने मोबाइल के कैमरे से दोस्त को सब कुछ लाइव दिखाया। दोस्त ने वीडियो रिकॉर्ड कर दिया और फिर दोनों मिलकर लड़की को जहां चाहे बुलाने लगे। 

लड़की की सगाई हो जाने के बाद भी छोड़ने को तैयार नहीं थे। उल्टा शादी तुड़वाने के लिए वह वीडियो ससुराल वालों को भेज दिया। तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हुआ और FIR दर्ज की गई। शहर के नाका चन्द्रवदनी गड्‌ढे वाला मोहल्ला में रहने वाली पीड़िता 12वीं की छात्रा है। एक साल पहले जून 2021 में करीब 17 साल की थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाले विवेक यादव व लालू साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लालू साहू उस वक्त उनके ही मोहल्ले में रहता था और तीनों में दोस्ती भी थी। घटना वाले दिन दोनों आरोपियों ने छात्रा के पिता और भाई की हत्या कर धमकी देकर उसे रॉक्सीपुल पर बुलाया था। छात्रा के यहां पहुंचने पर दोनों उसे पास ही स्थित होटल 'एचआर इन' ले गए। यहां लालू साहू छात्रा को एक कमरे में लेकर गया, जबकि विवेक वहां से चला गया। होटल के रूम में आरोपी लालू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी लालू ने वारदात को अंजाम देते हुए पूरी घटना अपने दोस्त विवेक को भी दिखाई। उसने वारदात से पहले ही विवेक को VIDEO कॉल करते हुए मोबाइल को रूम में रख दिया था। जिसके बाद विवेक ने पूरे रेप का लाइव टेलीकास्ट देखा और उसे रिकॉर्ड भी कर लिया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसके फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। धमकी से डरी पीड़िता चुप रही तो आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगे। जिसकी शिकायत उसने झांसी रोड थाने में की, हालांकि डर के चलते वह रेप की बात नहीं बता पाई। सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया।

हाल ही में छात्रा के पिता ने उसकी सगाई तय कर दी थी। जब आरोपियों को यह पता लगा तो उन्होंने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए मिलने बुलाया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके न्यूड फोटो-VIDEO उसके होने वाली ससुराल भेज दिए। छात्रा के ससुर के मोबाइल पर यह वीडियो पहुंचते ही उन्होंने छात्रा के पिता को पूरी बात बताई। तब जाकर पूरा मामला खुला। जिसके बाद छात्रा थाने पहुंची है। आरोपी की शादी भी जुलाई 2022 में होने की बात पता चली है।

दोनों आरोपी हैं फरार
टीआई राजीव गुप्ता का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। अभी वह फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!