भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 9 फरवरी को शाम 6 बजे ग्वालियर प्रीमियर लीग का उदघाटन करेंगी।
इसके पूर्व श्रीमती सिंधिया शिवपुरी के मानस भवन में ऋण वितरण मेला में सम्मिलित होंगी। दोपहर 2 बजे शिवपुरी के गाँधी पार्क कम्युनिटी हॉल में दिगम्बर जैन समाज के कार्यक्रम तथा उसके बाद आम जनता से भेंट करेंगी। श्रीमती सिंधिया सोमवार को ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।