शिवपुरी। समाजसेवा के साथ-साथ जनसेवा का एक अनूठा कार्य गत दिवस स्थानीय होटल गैलेक्सी में सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के पदाधिकारी व सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
जहां लायन्स साउथ अध्यक्ष इंजी.पवन जैन/सचिव नरेन्द्र जैन भोला व लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती संगीता जैन/सचिव श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी के साथ-साथ क्लब की श्रीमती नीलम अरोरा,भावना जैन, अर्चना भार्गव,कोमल राणा,सुषमा गोयल, श्रीमती निशा गुप्ता, मोनिका जैन, श्रीमती अनीता गुप्ता व लायन्स साथी लाकेश,हिमांशु,जितेन्द्र, मुकेश,राजेन्द्र,जे.पी.जैन आदि के संयुक्त प्रयासों ने मिलकर शहर की एक बालिका कुं.सुमन सेन के विवाह समारोह में आर्थिक सहयोग व विवाह सामग्री प्रदान करते हुए उसे नव जीवन की शुभकामनाऐं देते हुए आर्शीवाद प्रदान किया।
इस दौरान उसे अपनी गृहस्थ जीवन में उपयोगी सामग्रीयों का सेट प्रदान किया जिसे पाकर वह प्रफुल्लित नजर आई और लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा प्रदाय की इस सहायता के प्रति आभार प्रकट किया। यहां बताना होगा कि समाजसेवा व जनसेवा करने का कोई भी अवसर लायन्स व लायनेस साउथ द्वारा छोड़ा नहीं जाता यही कारण रहा कि आर्थिक मदद व अन्य सहायतार्थ कार्यों में क्लब की सेवा गतिविधियां बढ़-चढ़कर होती है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।