शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने नौहरीकला में कल दो युवकों को अवैध शराब ले जाते हुए गिर तार कर लिया और शराब व मोटरसाइकिल जप्त कर दोनों के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को कल सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर नौहरीकला की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और मोटरसाइकिल पर जा रहे साहब सिंह पुत्र दुर्गी जाटव दयाराम पुत्र चिरौंजी जाटव निवासी कनाखेड़ी पोहरी को रोककर पूछताछ की और उनकी तलाशी ली तो उनके पास 6 पेटी देशी प्लेन शराब अवैध रूप से रखी मिली। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिर तार कोतवाली ले आए। पुलिस ने उक्त शराब की कीमत 10500 रूपये आंकी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।