Shivpuri News: घोटालेबाज शिवकुमार शर्मा की होगी 3.82 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कलेक्टर ने किए निर्देश

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ और करैरा सहकारी बैंक में हुए करोड़ों रुपये के महाघोटाले में अब प्रशासन ने आरोपियों की नकेल कस दी है। जनता और शासन की गाढ़ी कमाई डकारने वाले भ्रष्ट अधिकारियों से पाई-पाई वसूलने के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कड़ा एक्शन लिया है। कुल 5 करोड़ रुपये से अधिक की इस रिकवरी के लिए प्रशासन ने दोषियों की संपत्तियों को कुर्क कर नीलाम करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे जिले के घोटालेबाजों में हड़कंप मच गया है।

करैरा का मामला (3.82 करोड़ का गबन)
करैरा शाखा में 3.82 करोड़ रुपये की भारी वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी शिवकुमार शर्मा पर पूर्व में ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सहकारिता न्यायालय में वाद दायर होने के बाद अब कलेक्टर ने तहसीलदार को शिवकुमार शर्मा की संपत्ति तत्काल कुर्क करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य बैंक के खाताधारकों के हितों की रक्षा करना और गबन किए गए लोकधन की शत-प्रतिशत रिकवरी करना है।

बैराड़ का मामला (1.32 करोड़ का गबन)
बैराड़ शाखा में तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रेमनारायण शर्मा, कर्मचारी विश्वेश्वर तोमर और दीपक शर्मा पर एफआईआर दर्ज है। सहकारिता न्यायालय ने तत्कालीन प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा के खिलाफ 1 करोड़ 32 लाख 98 हजार रुपये से अधिक की डिक्री पारित की है। इसकी वसूली के लिए तहसीलदार को संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!