शिवपुरी,जवान बेटे की लाश को देखकर बेहोश हुए पिता सुरेश शर्मा, हत्या या हादसा,जांच शुरू

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे शुक्रवार की सुबह गुना बायपास रोड पर ​थीम रोड पर स्थित श्रीराम धर्म कांटे के पास एक 24 साल के युवक की लाश मिली है। युवक शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी मे रहने वाला था औ गुरूवार की रात से गायब था। जैसे ही पिता ने अपने बेटे की लाश का देखा वैसे ही बेहोश हो गए। मृतक युवक की 3 साल पहले ही शादी हुई थी । 

रात से लापता था शिवम, सुबह मिली मनहूस खबर
विवेकानंद कॉलोनी के रहने वाले शिवम एक निजी सोलर कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि शिवम गुरुवार शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। उसका मोबाइल भी लगातार बंद जा रहा था। रात भर अनहोनी की आशंका में परिवार वाले उसे तलाशते रहे। शुक्रवार सुबह परिजन कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी पुल के नीचे एक शव मिलने की सूचना आई। मौके पर जाकर देखा तो वह शव शिवम का ही था।

हत्या या एक्सीडेंट? उलझी मौत की गुत्थी
घटनास्थल पर शिवम का शव नाले में उल्टा पड़ा हुआ था और पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसे का मामला लग सकता है, लेकिन पिता सुरेश शर्मा ने इसे हत्या करार दिया है। उनका स्पष्ट आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बाइक सहित नाले में फेंका गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उठेगा पर्दा
शिवम की शादी महज तीन साल पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सिटी कोतवाली प्रभारी पुनीत वाजपेयी का कहना है कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर ही है,पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही हादसे का कारण क्लीयर होगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!