शिवपुरी, विधवा मॉ का शरिरिक शोषण, फिर 13 साल की बेटी को 6 लाख मे बचे दिया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना सीमा में एक मानव तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है इस वीडियो मे पीडिता का कहना है कि उसके पति का निधन होने के बाद उसका शरीरिक शोषण किया गया और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को 6 लाख मे बेच दिया गया है। इस वायरल वीडियो मे पीडिता ने न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना सीमा मे आने वाले गांव अमरखौआ मे ​निवास रकने वाली एक 40 साल की विधवा ने अपने वायरल वीडियो मे बताया कि उसके पति का निधन हो गया था। वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ राजस्थान के सिरसा गांव मे मजदूरी के करने गई थी। वहां उसकी मुलाकात जसराज गुर्जर से हुई उसने पीडिता से शादी करने का भरोसा दिया और साथ मे रहने लगा। 

पीडित महिला का कहना है कि जसराज गुर्जर ने उसका लगातार शारिरिक शोषण किया और उसकी नजर उसकी नाबालिग बेटी पर थी। जसराज गुर्जर ने नाबालिग को राजस्थान मे किसी 40 से 45 साल के गुर्जर को 6 लाख रूपए मे बेच दियां जब बेटी नही मिली तो उसने बेटी की तलाश शुरू की तो उसे बेटी मिल गई किसी प्रकार उसे वह अपने गांव ले आई। 

अब जिस व्याक्ति को जसराज गुर्जर को पीडिता की नाबालिग बेटी केा बेचा था वह उसके गांव अमरखौआ पहुंच गया और उसे अब परेशान कर रहा है कि इस लडकी केा मेरे साथ भेजो,इसे मैने 6 लाख रूपए मे खरीदा है। पीडिता ने यह पूरा मामला एक एक वीडियो मे बताया है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। पीडिता ने मांग की है जसराज गुर्जर और उसकी नाबालिग बेटी को खरीदने वाले पर कार्यवाही की जाए।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!