शिवपुरी के पिछोर में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी कल्लू पर मामला दर्ज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रकरण क्रमांक 0484/2026 के अनुसार, पिछोर कस्बे के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग अपनी मां के साथ थाने पहुंची। मां ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाली एक महिला साड़ी दिखाने के लिए अपने घर ले गई थी। जब किशोरी महिला के घर से लौट रही थी, तभी रास्ते में महिला का भाई कल्लू उर्फ देवेंद्र प्रजापति अपने घर के सामने मिल गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे जबरन अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने और चीखने-चिल्लाने पर उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोप है कि आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी के बयानों और उसकी मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!