शिवपुरी,पटवारी अमृता शर्मा की व्हाट्सएप ग्रुप मे पोस्ट,कलेक्टर ने सस्पैंड कर दिया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी तहसील शिवपुरी के हल्का 146-कोडावदा मे पदस्थ पटवारी अमृता शर्मा को कलेक्टर शिवपुरी ने सस्पैंड कर दिया है। इस सस्पैंशन का कारण पटवारी दवारा राजस्व के आफिशियल  व्हाट्सएपग्रुप पर मेडिकल सर्टिफिकेट चिपका दिया और अपने काम से गायब हो गई। वर्तमान समय मे मप्र सरकार की स्वामित्व योजना का कार्य चल रहा है,शिवपुरी कलेक्टर ने पटवारी के इस कृत्य को अनुशानहीनता मानते हुए पटवारी अमृता शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया हैं। 

शिवपुरी एसडीएम श्री आनंद राजावत ने बताया कि पटवारी श्रीमती अमृता शर्मा को 'स्वामित्व योजना' के तहत रजिस्ट्री निष्पादन एवं पंजीयन कार्य कराने हेतु निर्देश दिए गए थे। किंतु उनके द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई रुचि नहीं ली गई और वे अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यालयीन आदेशों की अवहेलना करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर मेडिकल सर्टिफिकेट डालकर चिकित्सा अवकाश की मांग की। नियमानुसार उन्हें निर्देशित किया गया कि वे सक्षम चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी सिकनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें, लेकिन उनके द्वारा निर्धारित समयावधि तक कोई प्रामाणिक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस मामले में तहसीलदार शिवपुरी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर, पटवारी अमृता शर्मा के इस कृत्य को उनके पदीय कर्तव्यों के विपरीत,  मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए कार्यवाही की गई है।

स्वामित्व योजना के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय शिवपुरी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!