शिवपुरी,कंगाल बैंक को उबारने 12 डिफॉल्टर किसानो की जमीन होगी कुर्क,पढिए नाम

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे हुए करोडो रूपए के घोटाले मे हुए कंगाल बैक को उबारने के लिए अब 12 किसानो की जमीन को कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा के निर्देशो पर कुर्क करने की कार्यवाही की है।  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शिवपुरी की पुरानी शिवपुरी के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति  एवं कोटा के 12 बकायादारों पर लगभग 48 लाख रूपए बकाया हे। सहकारी बैंक के बकाएदारों से राशि वसूली के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार तहसीलदार शिवपुरी सिद्धार्थ भूषण शर्मा द्वारा कार्यवाही को गई है।

तहसीलदार शिवपुरी ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय, शिवपुरी में बैंक से बकायादार कृषकों की सूची प्राप्त होने के आधार पर बकायादारों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के माध्यम से संबंधित बकायादारों को 27 अक्टूबर  तक बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि पर राशि जमा नहीं करने एवं उपस्थित नहीं होने पर 12 बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए  संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

कार्रवाई के तहत ग्राम बांसखेड़ी निवासी गुरदेव सिंह (पुत्र श्री स्वर्ण सिंह) पर 23,08,362 रुपये की बकाया राशि है। उनकी ग्राम बांसखेड़ी स्थित सर्वे नंबर 534 की भूमि कुर्क की गई है। इसी ग्राम की गुरमीत कौर (पत्नी श्री जगजीत सिंह) पर 1,23,315 रुपये की बकाया राशि है तथा उनकी सर्वे नंबर 535, गुरप्रीत सिंह (पुत्र श्री रघुवीर सिंह) पर 2,53,975 रुपये बकाया हैं। उनकी सर्वे नंबर 422, 423, 290 एवं 426 की भूमि कुर्क की गई है।

ग्राम बांसखेड़ी के दीदार सिंह (पुत्र श्री महेन्द्र सिंह) पर 3,39,679 रुपये की बकाया राशि है। भूमि सर्वे नंबर 577 एवं 868 , सतनाम सिंह (पुत्र श्री प्रीतम सिंह) पर 3,29,390 रुपये बकाया तथा उनकी सर्वे नंबर 556, 557, 558 एवं 725 की भूमि, गुरजिंदर कौर (पत्नी श्री गुरदेव सिंह) पर 1,05,004 रुपये की बकाया राशि और उनकी सर्वे नंबर 515 एवं 533 की भूमि कुर्क की गई है। इसी प्रकार गुरविंदर कौर (पत्नी श्री सतनाम सिंह) पर 3,58,296 रुपये बकाया हैं। उनकी सर्वे नंबर 545, 547 एवं 548 की भूमि कुर्क की गई है। जगजीत सिंह (पुत्र श्री स्वर्ण सिंह) पर 3,02,275 रुपये की बकाया राशि है तथा उनकी सर्वे नंबर 534 की भूमि कुर्क की गई है।

ग्राम बरेठ निवासी कप्तान सिंह गुर्जर (पुत्र श्री किशनलाल) पर 1,66,525 रुपये की बकाया राशि है। उनकी ग्राम बरेठ स्थित सर्वे नंबर 200, 151, 211/5 एवं 211/7 की भूमि कुर्क की गई है। ग्राम भगौरा निवासी जहार सिंह (पुत्र श्री होरल सिंह) पर 1,91,903 रुपये बकाया हैं तथा उनकी सर्वे नंबर 38 की भूमि कुर्क की गई है। ग्राम करई निवासी मारकूलिन गिल (पत्नी कर्नल बलवीर सिंह गिल) पर 1,94,193 रुपये की बकाया राशि है। उनकी सर्वे नंबर 413, 423, 424, 425 एवं 426 की भूमि कुर्क की गई है। ग्राम कोटा निवासी जसवीर सिंह (पुत्र श्री बलदेव सिंह) पर 1,84,653 रुपये बकाया हैं तथा उनकी सर्वे नंबर 39/2 की भूमि कुर्क की गई है।

मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 147 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कुर्क की गई संपत्तियों की नीलामी कर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शिवपुरी की बकाया राशि वसूल की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!