शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजीकल क्षेत्र मे रहने वाले मध्यप्रदेश सरकार के कृषि विभाग मे पदस्थ ललित श्रीवास्तव के साथ 60 लाख की ठगी का मामला समाने आया है। यह ठगी 141 दिन लगातार चलती रही और लगभग 52 हजार रूपए प्रतिदिन का चूना लगाया गया लेकिन श्रीवास्तव साहब को पता नही चला,लेकिन अंत: मे समझ मे आया उनके साथ ठगी हो गई। अब श्रीवास्तव साहब फिजीकल थाने की शरण मे है और फिजीकल थाना पुलिस ने अज्ञात ठगो पर एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी मे फिजीकल थाना सीमा मे स्थित खिनी नाका रोड श्री शिवबिहार कॉलोनी मे निवास करने वाले कृषि विभाग के अधिकारी ललित श्रीवास्तव को एक शेयर बाजार के ग्रुप में 25 मार्च 2026 को उन्हें '120 Lansdown Collective Combination Strategy' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर बाजार और IPO में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया जा रहा था। इस पर भरोसा कर अधिकारी जी ने निवेश करना शुरू कर दिया।
शिकायत के अनुसार, ललित ने 27 अप्रैल 2026 को पहली बार एक लाख रुपए जमा किए। इसके बाद निवेश के नाम पर उनसे लगातार रकम ट्रांसफर कराई गई। उन्होंने आखिरी बार 19 अगस्त 2026 को पांच लाख रुपए जमा किए। आरोप है कि 27 अप्रैल से 19 अगस्त के बीच उनसे कुल 60 लाख रुपए जमा कराए गए।
रकम निकालने की कोशिश की तो नंबर बंद मिले
ललित श्रीवास्तव के मुताबिक, रुपए अलग-अलग मोबाइल नंबरों से जुड़ी UPI ID और बैंक खातों में IMPS व RTGS के जरिए ट्रांसफर कराए गए। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। संबंधित मोबाइल नंबर इनवैलिड बताने लगे और व्हाट्सएप कॉल भी बंद हो गईं। इसके बाद उन्हें ठगी का संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
इस घटना से हमे शिक्षा मिलती है कि
व्हाट्सएप पर आने वाले शेयर बाजार और IPO में भारी मुनाफे वाले मैसेज पर भरोसा नही करना चाहिए,इन जालसाजो के लालच भरे आफर मे फसकर शिवपरी के कृषि विभाग मे पदस्थ अधिकारी 60 लाख रुपये गंवा दिए। महज 114 दिनों के अंदर जालसाजों ने हर दिन औसतन 52 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।