शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गायत्री कॉलोनी प्रीति रजक की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट कर जान लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भाई की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक प्रीति रज के भाई शिकायतकर्ता आकाश रजक निवासी रामनिवास कालोनी, ठाकुर बाबा रोड, वार्ड 12 डबरा जिला ग्वालियर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन प्रीति रजक की शादी साल 2020 में बैराड़ की गायत्री कालोनी निवासी अजय रजक पुत्र मोहन सिंह रजक के साथ हुई थी।
भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रीति के साथ मारपीट करते थे। दो-तीन दिन पहले पति अजय रजक, जेठ नीरज, सास गुड्डी रजक और जेठानी ने मिलकर प्रीति के साथ मारपीट की।
मारपीट के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां 26 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 27 अक्टूबर को भाई ने बैराड़ थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।