शिवपुरी। शहर में एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। जिन इलाकों या घरों के पास से पीएनजी गैस की अंडरग्राउंड पाइपलाइन गुजर रही है, वहां के उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। शहरवासी और होटल व्यवसायी अब मनमानी नहीं कर पाएंगे।
जिला आपूर्ति अधिकारी चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया तो मौजूदा एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटने की कार्रवाई शुरू होगी। कमर्शियल कनेक्शन के लिए 40,000 से 60,000 रुपए एकमुश्त जमा करने होंगे। घरेलू ने
इसलिए उठाया जा रहा है यह सख्त कदम ?
प्रशासन के अनुसार, शहर में पीएनजी गैस सप्लाई का काम प्रगति पर है। इससे सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी में देरी और रखरखाव संबंधी हादसों से राहत मिलेगी। पीएनजी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। तय समय-सीमा का उल्लंघन करने वालों पर बिना रियायत कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन के लिए 6,000 रुपए कनेक्शन शुल्क, 800 रुपए अन्य शुल्क। कुल 6,800 रुपए एकमुश्त जमा कराने होंगे। कनेक्शन चालू होने के बाद जमा सुरक्षा राशि नियमानुसार रिफंड की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।