शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना सीमा मे झांसी लिक रोड पर स्थित घसारई मोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के नीचे झाडियो के पास बीते मंगलवार की सुबह एक नरकंकाल मिला है। यह मानव कंकाल पुरूष का है ओर इसकी उम्र 30 से 35 साल आंकी जा रही है,इस कंकाल का पेट का बडा हिस्सा और हडडिया गायब मिली है। यह कंकाल 20 से 30 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर देहात थाना पुलिस ने कंकाल को बरामद कर पीएम के लिए भिजवा कर मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कई श्रद्धालु बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी जंगल से तेज दुर्गंध आने पर कुछ लोगों ने आसपास देखा तो मुख्य सड़क से महज 10 फीट अंदर झाड़ियों के पीछे कंकाल पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवा दिया।
युवक का है कंकाल, पेट और हड्डियां गायबः पुलिस के मुताबिक कंकाल 30 से 35 साल के पुरुष का है और करीब 25 से 30 दिन पुराना हो सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के पेट का बड़ा हिस्सा और शरीर की कई हड्डियां गायब हैं। मौके की स्थिति देखकर पुलिस को आशंका है कि शव को किसी जंगली जानवर ने नोच कर खाया है।
क्या टाइगर ने किया शिकारः
जिस जगह कंकाल मिला है, वह इलाका माधव नेशनल पार्क के टाइगर कारिडोर से लगा हुआ है। यहां पहले भी टाइगरों के विचरण के वीडियो राहगीरों द्वारा बनाए जा चुके हैं। जिस तरह से शव को सड़क किनारे से घसीट कर झाड़ियों के पीछे ले जाया गया है, उससे टाइगर द्वारा शिकार की आशंका और गहरा गई है। हालांकि मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
मानसिक रूप से कमजोर युवक के रूप में पहचान
देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति घूमता देखा गया था। उसकी टी-शर्ट और हुलिए के आधार पर प्रथम दृष्टया कंकाल उसी का होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदा लोगों की सूची से मिलान कर रही है। टीआइ यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि मौत किसी जानवर के हमले से हुई है या कोई अन्य कारण है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।