शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका की 7 माह बाद परिषद की बैठक होने वाली है। नगर पालिका ने इस परिषद की 3 नवंबर की तारिख फायनल की है। बैठक का ऐजेंडा भी सभी पार्षर्दो तक पहुच चुका है। परिषद की बैठक मे 24 बिंदु पर चर्चा होगी,इस परिषद मे शहर के विकास के कई मुद्दे शामिल है वही शिवपुरी के प्राइबेट बस स्टेंड पर एक विशाल शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण् की चर्चा होनी हैं।
शिवपुरी नगरपालिका परिषद के एजेंडे में 2 जेसीबी, 2 डंपर, 1 पोकलेन, 2 वेक्यूम मशीन एवं एक सुपरसक मशीन की खरीदी करने की तैयारी है। इसके अलावा पीसीएल स्काडा प्रणाली में 1.91 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि तय की है। इसके अलावा बाजार बैठक वसूली के अलावा नए बस स्टेंड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किए जाने का बिंदु शामिल किया है।
परिषद के एजेंडे में पीआईसी में स्वीकृत हुए कार्यों को अनुमोदित करने का बिंदु भी शामिल किया गया है, जबकि पीआईसी की बैठक में किन बिंदुओं को पास किया गया, इसकी जानकारी एजेंडे में नहीं दी गई। जिससे पार्षदों को यह भी पता नहीं है कि पीआईसी के कौन से कार्यों पर उनकी सहमति ली जा रही है।
नगरपालिका परिषद का लगभग 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है, तथा अध्यक्ष को हटाए जाने के लिए पार्षदों का विरोध अभियान लगातार चलने से परिषद की बैठक नहीं हो सकी। एजेंडे जिस तरह के बिंदुओं को शामिल किया गया है, उसे देखकर लगता है कि नपा के जिम्मेदार भी इसे अपने कार्यकाल की आखिरी बैठक मानकर अधिक से अधिक लाभ लेने की तैयारी में हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।