शिवपुरी। शहर के बायपास चौराहे पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर हरेंद्र सिंह जाटव पुत्र मोरेलाल जाटव, निवासी बूढ़ी राजगढ़, जिला शिवपुरी, लिखा हुआ है।
मौके पर युवक के पास एक बैग, पानी की बोतल और पानी के पाउच भी मिले हैं। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।