Shivpuri News: मंदिर में पूजा पर पहरा, आंतकी युवको ने किया फतवा जारी, पूजा की तो गोली मार देगें

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले पोहरी विधानसभा के सालोदा गांव से 2 शराबी युवको की आंतक से भरी खबर मिल रही है। एसपी को शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणो ने दावा किया है कि युवको ने मंदिर के पुजारी को धमकी दी है,इसलिए मंदिर मे पूजा पर पहरा लग गया है ओर 2 दिन से मंदिर मे सन्नाटा है,इस कारण पूजा नही हुई और 2 दिन से भगवान भी भूखे है। ग्रामीणा ने मांग की है कि आंतकी युवको पर एफआईदर्ज करने की मांग की हैं।  

सालोदा गांव मे रहने वाले ग्रामीणो ने बताया कि गांव मे पहले से अवैध रूप से शराब का धंधा जोर शोर से चल रही हें। गांव मे रहने वाले वीरू बाथम और दिनेश जाटव दारू पीकर गांव मे हंगामा करते रहते है इतना ही नही दोनों महिलाओं को रास्ते में परेशान करते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। दोनों बाहर से लोगों को बुलाकर विवाद बढ़ाते हैं।


ग्रामीणों के अनुसार  विरोध करने पर आरोपियों ने भैरों बाबा मंदिर के पाट तोड़े और मूर्ति उखाड़ने की कोशिश की। उन्होंने घटना का वीडियो होने का दावा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना पर रोक लगा दी गई है और पिछले दो दिनों से पूजा बंद है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों युवक मंदिर के पुजारी विष्णु शर्मा के घर पहुंचे और पूजा करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। उनका दावा है कि धमकी से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।

ग्रामीणों के अनुसार, 27 अक्टूबर को पोहरी थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कल्लू पंडित, नैने बैरागी, विष्णु शर्मा पुजारी, नीलम भदौरिया और वीरेन्द्र रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने 30 अक्टूबर को SP को आवेदन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा की मांग की।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!