शिवपुरी। करवचौथ के त्यौहार में चंद्र देव का विशेष महत्व होता है,सुहागिन महिलाए चांद की पूजा कर सुहागिने अपना व्रत पूर्ण करती है,वही इस दिन 29 अक्टूबंर को करवाचौथ पर सुहागन महिलाओ का सूना सूना रहा,सब कुछ था इस दिन केवल चांद का अभाव रहा। समुद्री से उठा तूफानी राक्षस के कारण शिवपुरी के आसमान मे बादल छाए रहे इस कारण चंद्र देव का उदय नही हुआ और सुहागन महिलाए ने आनलाइन चांद के सहारे अपना व्रत तोडा।
खराब मौसम ने 29 अक्टूबर 2026 करवाचौथ के दिन चांद ने अपना दीदार कराना मुश्किल कर दिया। वहीं इस बार करवाचौथ 29 अक्टूबर 2026 के दिन पड़ी, वहीं करवाचौथ के दिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के पूरे दिन बगैर पानी के पूरे मन से करवाचौथ का व्रत रखा। ?
महिलाऐं सुबह 4 बजे से उठकर अपने अपने घरों का कामकाज करके सज सवरकर तैयार हो गई और सुबह की पूजा करके पूरे दिन भूखें- प्यासे रहकर चांद का इंतजार किया, वहीं शाम की पूरा भी पूरे मन से की वहीं चांद निकलने का समय इस बार 8 से 9 के बीच का था,लेकिन महिलाऐं चांद को ताकती रही।
लेकिन चांद नहीं निकला, सुहागिन महिलाओं के साथ उसके पति व बच्चें भी उन्हीं के साथ चांद का इंतजार करती रही,लेकिन भी भी इस बार चांद नजर नहीं आया, कई सुहागिन महिलाओं ने रात 11 बजे तक चांद का इंतजार किया।
लेकिन इस बार मौसम ने कोई करवट नहीं ली,बल्कि हल्की- हल्की बरसात का होना भी शुरू हो गया, वहीं शिवपुरी में शाम 4 बजे से बरसात होनी शुरू हो गई, जिसके बाद बरसात कम होते से ही महिलाओं में उम्मीद जागी की अब हो बरसात नहीं हो गई चांद निकल ही जायेगा,लेकिन चांद पूरी रात नहीं निकला।
जिसके बाद सुहागिनों ने अपना व्रत आनलाइन चंद्रदेव के दर्शन कर निकाला, जैसे कि पुणे-दुबई, गुजरात आदि मे चंद्र उदय हुआ था लोगो ने अपने रिशतेदारो को फोन लगाकर चांद की खोज की और जहां चंद्रदेव उदय हुए वहां से वीडियो कॉल कर दर्शन कर अपना व्रत पूरा किया। वही कुछ महिलाओ महादेव को देखकर तो कुछ महिलाओं ने थाली पर चावल का चांद बनाकर और अग्र देकर अपने पति की पूजा करके, उनके हाथों से जल पीकर और मिठाई खाकर अपना व्रत खोला। तब जाकर उनका व्रत खुला और उन्होंने खाना खाया।
वहीं अगर हम इस सुहाने मौसम की बात करें तो इस मौसम ने 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को सूर्य के भी दर्शन नहीं करने दिये। यानी कह सकते हैं कि इस बार इंद्रदेव जी और सूर्यदेव जी रूठे हुए हैं,या फिर कोई और ही कारण हो सकता हैं।
वहीं हम सोशल मीडिया की बात करें तो सोशल मीडिया के जरिये लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं कोई व्यक्ति अपनी फेसबुक आईडी पर लिख रहा हैं कि लगता हैं चांद और सूरज दोनों की सेटिंग हो गई हैं कल चांद गायब था और आज सूरज ने भी छुट्टी मना ली। यानी यह कर रहे हैं कि दोनों की मिली जुली साजिश थी।
तो कोई लिख रहा हैं कि हमारे यहां भोपाल से पार्शल करके आया हैं चांद, तो कोई लिख रहा हैं कि इस धोखेबाजी के दौर में आज चांद ने भी धोका दे ही दिय, तो कोई इस प्रकार के कमेंट कर रहा हैं कि इंद्रदेव महाराज जी से बात हुई हैं अभी बोला हैं कि इंतजार करो अभी दूसरी जगह विजी हूं।
तो कुछ लोग लिख रहे हैं कि इंद्रदेव की इन्हीं हरकतों के कारण असुर उन्हें कूटते थे, तो कोई चंदा मामा भी आज पूरे हिसाब-किताब के मूड़ में हैं साल भर की उधारी थी आज ब्याज समेत वसूल कर ली गलत बात, तो तरह तरह की पोस्टे और कमेंटस सोशल मीडिया पर लोग बात कर रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।