युवती ने दिखाया साहस किया छेड़छाड़ का विरोध, मामला दर्ज, आरोपी फरार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने विगत दिनों कृष्णपुरम में रहने वाली एक युवती की फरियाद पर से पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

युवती नाबालिग है और उसके परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस तक मामला नहीं पहुंचाने का निर्णय लिया, लेकिन पीडि़त नाबालिग ने हि मत दिखाकर अपने परिजनों को शिकायत करने के लिए राजी कर लिया और कल थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत कर दी। जिस पर पुलिस ने धारा 354 सहित धारा 8 लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय बालिका ने कल अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती 6 फरवरी को वह अपने घर से बाजार की ओर जा रही थी। उसी समय उसके पड़ोस में रहने वाले देवेन्द्र छीपा पुत्र चंदू छीपा निवासी कृष्णपुरम ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपी देवेन्द्र वहां से भाग निकला। 

यह घटनाक्रम जब उसने अपने परिवारजनों को बताया तो उन्होंने परिवार की बदनामी के डर से मामले को उजागर न करने की बात कही। लेकिन पीडि़ता ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए मन में ठान लिया और किसी तरह अपने परिवारजनों को शिकायत करने के लिए राजी कर लिया और कल वह अपने परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंची और मामला दर्ज कराया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!