पुलिस ने पकड़े जुआ खेलते जुआरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने कल दोपहर नगरपालिका के पास संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर वहां से पांच जुआरियों को पकड़ लिया और उनके पास से 2490 रूपये की राशि बरामद कर सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर 2 बजे कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरपालिका के पास स्थित खाली मैदान में पांच युवक जुआ खेल रहे हैं। जिस पर पुलिस ने टीम का गठन कर वहां दबिश दी तो जुआ खेल रहे सभी जुआरियों को पकड़ लिया। 

पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम शरीफ खां पुत्र काले खां निवासी गौशाला, अनवर खां पुत्र शब्बीर ाां निवासी ह माल मोहल्ला, शंकर पुत्र भगवानलाल निवासी फिजीकल रोड, मायाराम पुत्र छोटेलाल नामदेव निवासी श्रीराम कॉलोनी, कादिर पुत्र समा खां निवासी नीलगर चौराहा बताया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!