शिवपुरी की नाबालिग का अनस खान ने किया उज्जैन मे बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शहर की देहात थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को उज्जैन से सुरक्षित बरामद किया है। किशोरी को उसके परिजनो के सुपुर्द कर दिया है। जबकि आरोपी युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक 24 अक्टूबर को राधारमण मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अनस खान उसे बहला. फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अनस खान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। 

इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनस खान व किशोरी को उज्जैन से पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी व उसके परिजनो के बयानों के आधार पर आरोपी अनस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!