शिवपुरी। 30 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार में होने वाली बीआरसीसी और एपीसी की नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई है। राज्य शासन से गुरुवार को मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रकरणों का निराकरण होने तक नियुक्तियां नहीं होंगी।
डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि पूरी तैयारी हो चुकी थी। 12 पदों को भर्ती होनी थी। 30 अक्टूबर को जिला पंचायत में काउंसलिंग रखी गई थी। रिक्त पदों पर परिणाम के अनुसार भर्ती होनी थी। प्रक्रिया पर फिलहाल विराम लग गया है।
राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ने सहायक परियोजना समन्वयक और बीआरसी के पदों पर नियोजन के लिए न्यायालय के निर्णय के संबंध में कलेक्टर को पत्र जारी किया है। न्यायालय के निर्देश में उच्च प्रभार और कूलिंग पीरियड के प्रावधानों के तहत आवेदकों को परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए गए। इसके अनुपालन में शिवपुरी में 16 याचिकाकर्ताओं को परीक्षा में शामिल किया गया। परीक्षा का परिणाम 30 अक्टूबर को काउंसलिंग के बाद आना था।
जानिए... राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किए निर्देश
1. प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति: जिला स्तर पर न्यायालय में प्रस्तुत याचिका के अनुसार प्रकरण में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाए।
2. जवाबदावा प्रस्तुत प्रभारी अधिकारी द्वारा याचिका में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर तत्काल जवाब दावा प्रस्तुत किया जाए। न्यायालय से अविलंब प्रकरण में सुनवाई हेतु अनुरोध किया जाए।
3. जिन जिलों में न्यायालयीन प्रकरण नहीं हैं, महां राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र 2 सितंबर 2026 के अनुक्रम में आगामी कार्यवाही करें। यह आदेश संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र (हरजिंदर सिंह) द्वारा 29 अक्टूबर को जारी किया गया।
नियुक्त्ति प्रक्रिया कब होगी इसमें समय लगेगा
यह सही है कि आदेश आ जाने के बाद अब हमारे जिले में नियुक्ति प्रक्रिया कना होगी, वह कुछ समय बाद पता चल सकेगा। फिलहाल प्रभारी अधिकारी बनने के जो निर्देश हमें मिले हैं, हम उनकी तैयारी में जुट गए हैं।
दफेदार सिंह सिकरवार, डीसी शिवपुरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।