शिवपुरी में करवाचौथ पर गजब ड्रामा, पत्नी ने नहीं रखा व्रत, पति पहुंचा थाने, मुझे मारना चाहती है

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे करवाचौथ पर एक अजीब खबर मिल रही है,खबर पर मुहर जब लगी जब पति अपनी पत्नि के खिलाफ आवेदन दे आया और आवेदन का सब्जेक्ट पढकर आप अपनी हंसी भी रोक सकते और सोचेंगें की ऐसा भी होता है। भारतीय सनातन संस्कृति मे विवाहिता महिलाओ का सबसे बडा व्रत करवाचौथ का माना जाता है।

लेकिन शिवपुरी के बदरवास में इस पवित्र त्योहार पर एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक पति अपनी लंबी उम्र की कामना को लेकर इतना आशंकित हो गया कि पत्नी के व्रत न रखने पर वह सीधा पुलिस थाने पहुंच गया। इस पीड़ित पति का दर्द है कि उसकी पत्नी ने चांद देखकर उसकी पूजा करने से साफ इनकार कर दिया है। 

व्रत न रखने से आहत पति ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए पत्नी पर बेवफाई और जान से मारने की साजिश रचने तक का गंभीर आरोप लगा डाला। शराब के नशे में थाने पहुंचे इस शख्स ने साफ अल्टीमेटम दिया है कि अगर पत्नी ने उसकी पूजा नहीं की, तो वह सीधा तलाक दे देगा। फिलहाल पुलिस भी इस अजीबोगरीब पारिवारिक मामले को देखकर सिर खुजलाने पर मजबूर है।

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना सीमा मे आने वाले बिजरावन गांव के रहने वाले इस पीड़ित पति का दर्द है कि उन्होंने अपनी पत्नी से मिन्नतें की थीं कि भाग्यवान चांद देखकर मेरी पूजा कर लो ताकि मेरी उम्र बढ़ जाएं, लेकिन पत्नी टस से मस नहीं हुई और उसने पूजा करने से साफ इनकार कर दिया। पत्नी के इस रवैये से आहत पति ने पुलिस को दिए आवेदन में अपनी अर्धांगिनी पर सीधे बेवफाई का आरोप लगा दिया है। 

इतना ही नहीं, उसका शक तो इस हद तक गहरा गया है कि उसने पुलिस के सामने आशंका जता दी कि व्रत न रखकर पत्नी शायद उसे मारना चाहती है। अपने गुस्से को आगे बढ़ाते हुए पति ने पुलिस के सामने यह अल्टीमेटम भी दे दिया है कि अगर इस बार पत्नी ने छननी से उनका दीदार नहीं किया और उनकी पूजा नहीं की, तो वह उसे सीधे तलाक दे देंगे।

घर का मामला है, पुलिस क्या कर सकती है
युवक नशे की हालत में थाने आया था। बोल रहा था पत्नी से झगड़ा हुआ, मेरा आवेदन लो। समझाने का प्रयास किया कि घर का मामला है लेकिन वह आवेदन लेने की जिद पर अड़ा था, इसलिए आवेदन ले लिया है। घर का मामला है पुलिस क्या कर सकती है।- 
नवीन यादव, टीआई, थाना बदरवास

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!