शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत विनेगा गेट के सामने एबी रोड पर एक कंटेनर चालक ने सामने से आ रहे टैंकर में तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में टैंकर चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नाथू पुत्र बाबू मानकर निवासी ग्राम टेमला जिला खरगोन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 नवंबर को रात 9 बजे के करीब वह शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहा था तभी ग्वालियर की तरफ से आ रहे कंटेनर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए विनेगा गेट के सामने एबी रोड पर टक्कर मार दी। घटना में टैंकर चालक नाथू घायल हो गया और उसके सिर व माथें में चोटें आई। मामले में पुलिस ने टैंकर चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कंटेनर और टैंकर में भिड़त, चालक घायल
11/27/2017
0
शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत विनेगा गेट के सामने एबी रोड पर एक कंटेनर चालक ने सामने से आ रहे टैंकर में तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में टैंकर चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नाथू पुत्र बाबू मानकर निवासी ग्राम टेमला जिला खरगोन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 नवंबर को रात 9 बजे के करीब वह शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहा था तभी ग्वालियर की तरफ से आ रहे कंटेनर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए विनेगा गेट के सामने एबी रोड पर टक्कर मार दी। घटना में टैंकर चालक नाथू घायल हो गया और उसके सिर व माथें में चोटें आई। मामले में पुलिस ने टैंकर चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।