जिला पंचायत सदस्य परिहार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
करैरा। अभी-अभी खबर आ रही है कि करैरा थाना क्षेत्र के खेराघाट में बीते रोज तेरवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए जिला पंचायत सदस्य और एक पक्ष में तेरवी में खाना खाने को लेकर हुए विबाद में दोनों और से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी दिनेश परिहार जिला पंचायत सदस्य है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि खेराघाट गांव में मदन पटेल के यहां तेरवी का कार्यक्रम था। 

इस कार्यक्रम में शामिल होने जिला पंचातय सदस्य दिनेश परिहार गए हुए थे। तभी कार्यक्रम के दौरान दिनेश परिहार खाना खाने बैठ रहे थे तभी पास में ही खाना खाने बैठे रघुवीर पुत्र सुखलाल परिहार निवासी डावरभाट से विबाद हो गया। इसी विबाद के चलते दोनों भिड़ गए। उसके बाद उपस्थिति भीड़ ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्ष पास के ही खेतों में जा पहुंचे। जहां दोनों के बीच फिर से विबाद हो गया। इसी विबाद के चलते आरोपी दिनेश परिहार ने रघुवीर पर गोली चला दी।

गोली चलने की आबाज सुनते ही दोनो रघुवीर के साथी मौके पर आ गए और उन्होने भी दिनेश परिहार पर फायर ठोंक दिया। गनीमत रही कि दोनों में से गोली किसी भी पक्ष को नहीं लगी। उसके बाद दोनों पक्ष करैरा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मामला राजनैतिक लोगों से जुड़ा होने के रघुवीर की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश परिहार और मोहन परिहार के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

उसके बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष दिनेश परिहार की रिपोर्ट पर आरोपी आरोपी रघुवीर परिहार,मेहताव परिहार डावरभाट,देशराज परिहार के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला राजनैतिक होने के चलते राजनैतिक गलियारों में हडकंप मच गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!